IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert: अगर आप भी इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने का इंतज़ार कर रहे है, तो ये आपके लिए गोल्डन चांस होने वाला है, हाई सैलरी के साथ ऑफिसर रैंक मिलेगी, चलिए जानते है आवेदन करने की प्रक्रिया।

IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert

IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert: अगर आप भी इंडियन एयरफोर्स में भर्तियां निकलने का इंतज़ार कर रहे थे तो अब आपको इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है, भारतीय वायु सेना ने रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है.आप एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2024) को पास करके एयरफोर्स में ऑफिसर बन सकते हैं. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू कर दी गई है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 दिसंबर 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए आप इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पार जाके आवेदन कर सकते हैं. AFCAT भर्ती अभियान एयरफोर्स में 317 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है. जो भी उम्मीदवार एयरफोर्स में अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखते हैं, वे सबसे पहले निचे बताए गए इन बातों का ध्यान रखें।

IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert: आवेदन शुल्क 
उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में ₹550 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि NCC विशेष प्रविष्टि के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।


IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert: आवेदन के लिए आयु सीमा
AFCAT और NCC के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच में विशेष प्रवेश: उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2025 तक 20 से 24 वर्ष तय की गई है. ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) ब्रांच: उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2025 तक 20 से 26 वर्ष के बीच तय की गई है।

IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert

IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert: क्या होगी सैलरी
भारतीय वायु सेना भर्ती 2023 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रुपये से 177500 रुपये दिए जाएंगे।



IAF AFCAT Recruitment 2023 Alert: कैसे करें आवेदन
1 .IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
2 .होमपेज पर AFCAT 01/2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
3 .रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
4 .आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
5 .फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकलवा कर रख ले।