UP CM Fellowship Program 2023:- अब उत्तर प्रदेश के युवाओं को हर महीने 40 हज़ार रु की अध्येतावृत्ति देगी योगी सरकार, उत्तर प्रदेश ने यूपी के युवाओं के लिए नई योजना का ऐलान किया है जिसके लिए यदि आप योग्य होंगे तो आपको भी इस योजना का लाभ मिल सकता है, चलिए जानते है इस योजने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
CM Fellowship Program 2023 Apply Process: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के युवाओं को UP में ही रहकर काम करने और राज्य की तरक्की का हिस्सा बनने के लिए कई सारी योजनाए शुरू की है. इसी श्रेणी में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने UP के युवाओं को रोजगार देने और प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाने के लिए कई एक बड़ा कदम उठाया है. योगी सरकार ने सीएम फैलोशिप कार्यक्रम (CM Fellowship Program) की शुरूआत करने की तैयारी करी है. जिसके लिए UP के चुनिंदा युवाओं को चैयनित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉 UKSSSC Recruitment 2023:- अगर हो 12वीं पास तो 90000 की सैलरी वाली नौकरी पाने का बड़ा मौका, जाने कैसे करे आवेदन!
हाल ही में योगी कैबिनेट की बैठक में एस्पिरेशनल सिटी प्लान को स्वीकृति किया गया है. जिसके चलते एस्पिरेशनल सिटी योजना (Aspirational City Yojna) कार्यक्रम के तहत शहरी विकास विभाग ने बीते 4 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का लक्ष्य बीस हजार से एक लाख तक की आबादी वाले 100 छोटे शहरों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और बुनियादी शहरी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ावा देना है।
UP CM Fellowship Program 2023:- सम्पूर्ण जानकारी
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम का उदेश्य Aspirational City Scheme यूपी के युवाओं को शहरी विकास, योजना, प्रबंधन और निगरानी में योगदान दिलाना और UP को बेरोजगारी मुक्त बनाना है, जिसके तहत चयनित युवाओं को कार्यक्रम के अनुसार काम दिया जाएगा. इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए युवाओं को शहरी विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://anyurban.upsdc.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा. जिसके बाद आवेदक को सरकारी क्षेत्र में नौकरी दी जाएगी।
UP CM Fellowship Program 2023:- आवेदन करने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
CM फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास 10वीं या इससे ज्यादा किसी मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आवेदक हिंदी और अंग्रेजी बोलने व लिखने में कुशल होना चाहिए. अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक को कंप्यूटर और IT एप्लिकेशन पर काम करने का पता होना चाहिए. साथ ही फील्ड में काम करना आना चाहिए। कार्यक्रम के तहत चुने गए युवाओं को एक टैबलेट और हर महीने 40 हजार रु का अध्येतावृत्ति दिया जायेगा। साथ ही काम के गंतव्य स्थान तक आने-जाने के लिए भत्ता भी मिल सकता है। आप भी अपनी योग्यता अनुसार UP शहरी विकास विभाग की ऑफिसियल साइट पर जाके जल्द से जल्द आवेदन कर सकते है।


0 Comments