Jobs in AI Field:- पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी बदलाव आया है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े टूल सीखकर अच्छी कमाई की जा सकती है। इन दिनों एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियरों की काफी मांग है। विदेश में इनकी सैलरी करोड़ों में होती है।

Jobs in AI Field

Jobs in AI Field:- पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का चलन है। मांग बढ़ने के साथ ही इस सेक्टर में नौकरियों की भी बाढ़ आ गई है. कोई भी व्यक्ति भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एआई से संबंधित नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता है। एक AI प्रॉम्प्ट इंजीनियर की सैलरी करोड़ों में होती है।


ChatGPT भारत में AI के रूप में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। कुछ लोगों को AI की वजह से अपनी नौकरी खोने का भी डर है। लेकिन यही AI लोगों के लिए रोजगार (AI Jobs) का जरिया भी बन रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कई नए पेशे शुरू किए हैं। एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर भी उनमें से एक है।

Jobs in AI Field:- AI प्रॉम्प्ट इंजीनियरों की बढ़ रही है मांग:- अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट zdnet.com ने एक खबर प्रकाशित की है. इसमें एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर की बढ़ती मांग के बारे में विस्तार से लिखा गया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियरों को 1,75,000 डॉलर से लेकर 3,00,000 डॉलर तक की सैलरी ऑफर की जा रही है। भारतीय मुद्रा में यह सैलरी 1.4 करोड़ रुपये से 2.5 करोड़ रुपये सालाना है।

Jobs in AI Field:- एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर के लिए क्या योग्यताएँ आवश्यक हैं? 
एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर बनने के लिए आपके पास कुछ स्किल्स का होना जरूरी है। इन कौशलों में मुख्य रूप से प्रोग्रामिंग, एआई टूल्स में दक्षता, समस्या समाधान और कलात्मक क्षमता शामिल है। इसके लिए न सिर्फ आपकी विभिन्न एआई टूल्स (AI Tools) पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए, बल्कि टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना भी जरूरी है।


Jobs in AI Field:- बढ़ती मांग के बीच विशेषज्ञों की कमी
जहां एक ओर एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियरों की मांग बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें भर्ती करना आसान नहीं है। एक तो उनकी सैलरी बहुत ज्यादा होती है और दूसरे, एक्सपर्ट के तौर पर भी 3 साल से ज्यादा अनुभव वाला कैंडिडेट ढूंढना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, इस क्षेत्र और इसकी पढ़ाई शुरू हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं।