UP Government Job:- अगर आप भी हो 10वीं पास तो आपके पास भी है सरकारी नौकरी पाने का मौका, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन जिसके अंतर्गत आपको भी लग सकता है 92000 मासिक वेतन वाला जॉब, चलिए जानते है कैसे करना है आवेदन।

UP Government Job

UP Government Job:- सरकारी नौकरी की तैयारिओं में जुटे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ा अवसर मिल सकता है. यूपी की योगी सरकार ने नक्शा बनाने वाले यानी कार्टोग्राफर (Cartographer) के पद पर भर्तियां निकली है. कार्टोग्राफर के पद पर भर्ती उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल विभाग के अंतर्गत होगी. जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है की इस पद पर कुल 283 पद खाली है, जिन्हे पूरा करने के लिए UP सरकार की तरफ से भर्तियां निकाली गई है. जारी रिक्त पदों में से 172 पर वैकेंसी सामान्य पद के लिए चयन किया जायेगा उसके बाद 78 विशेष पद का चयन और 33 पदों पर सामान्य चयन कृषि विभाग के लिए उत्तर प्रदेश के अंतर्गत किया जाना हैं।


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नक्शानवीस और मानचित्रक भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 के स्कोर के आधार पर कराई जाएगी. होने वाले परीक्षा में भाग लेने के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो PET 2022 में शामिल हुए होंगे और उनके पास वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए. PET 2022 में वास्तविक स्कोर या नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या इससे कम यानी निगेटिव मार्क्स पाने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्ट नहीं किया जाएगा। अगर आप भी योग्य है, तो आप निचे दिए गए जानकारी के अनुसार आवेदन कर सकते है।

Application Fees 25 रु रखी गई है:-
UP सरकार में निकाली गई नक्शानवीश और मानचित्रकार (Cartographer and Cartographer) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आपने लिए आवेदन कर सकते है. भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रु रखा गया है. अप्लीकेशन फीस का पेमेंट डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/ई चालान/एससबीआई कलेक्ट के जरिए किया जा सकता है. जारी जॉब्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी 2024 रखी गई है।

आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आप हाईस्कूल पास होने के साथ आपने कार्टोग्राफी में डिप्लोमा किया होना चाहिए. अगर इस पद के लिए उम्र सीमा की बात की जाए तो यह 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है. लेकिन अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिल सकती है, जिकसी अधिकतम जानकारी आपको वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगी। अगर जारी पदों के वेतन की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी सरकार में नक्शानवीस के पद पर भर्ती होने के बाद वेतनमान 29200- 92300/- (Grade Pay 2800/-) Level-5 तक तय किया जाता है।