Airforce Agniveer Recruitment 2024:- अगर आप भी अग्निवीर की तैयारियों में जुटे हुए है तो ये खबर आपके लिए ही है. इंडियन एयरफोर्स में भर्ती के नए अवसर, चलिए जानते है आवेदन की पुरी प्रक्रिया

Airforce Agniveer Recruitment 2024

Airforce Agniveer Recruitment 2024:- अगर आप भी वायुसेना में नौकरी करने की तैयारी में जुटे हैं तो जबरदस्त मौका आ रहा है। वायुसेना में वायुसैनिकों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में युवाओं को सलाह है कि वे यहां दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और आवेदन शुरू होते ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में वायुसेना ने 3500 से ज्यादा अग्निवीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (IAF Agnivir Notification) जारी किया था।


नोटिफिकेशन के मुताबिक पदों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Indianairforce.nic.in/agnivir पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. ध्यान दें कि आवेदन करने के लिए 6 फरवरी तक का समय होगा। आवेदन के साथ उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क का भुगतान भी करना होगा, जो 250 रुपये निर्धारित है।

Airforce Agniveer Recruitment 2024:- आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
आपको बता दें कि एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता के तौर पर डिप्लोमा या 2 साल का वोकेशनल कोर्स भी मांगा गया है, जिसकी जानकारी आप नोटिफिकेशन पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र साढ़े 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए.


Airforce Agniveer Recruitment 2024:- अग्निवीर की चयन प्रक्रिया
वायु सेना अग्निवीर भर्ती के तहत चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। ऑनलाइन टेस्ट में फिजिक्स, मैथ, इंग्लिश, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं फिजिकल टेस्ट में दौड़, पुशअप्स, सिट अप्स और स्क्वैट्स जैसी गतिविधियों के जरिए टेस्ट लिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक से इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं।