SBI PO Mains Result 2023:- भारतीय स्टेट बैंक ने SBI PO मेन्स के परीणाम जारी कर दिया है जिसे आप SBI की आधिकारिक साइट पर जाके चेक कर सकते है और अपने लिए रिक्त पदों में आवेदन कर सकते है, चलिए जानते है कैसे:

SBI PO Mains Result 2023

SBI PO Mains Result 2023: स्टेट बैंक ने ऑफ़ इंडिया ने एसबीआई पीओ मेन्स 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट (SBI PO Mains Result 2023) देख सकते हैं। यह मुख्य परीक्षा 5 और 16 दिसंबर 2023 को देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।


इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आप नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसबीआई मेन्स परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। एसबीआई पीओ 2023 में 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की व्यक्तिपरक परीक्षा शामिल थी। यह परीक्षा 3 घंटे की थी.

एसबीआई पीओ मेंस का रिजल्ट चेक करने के लिए निचे बताई गयी साइट पर जाएं
SBIकी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
करियर लिंक पर करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां एसबीआई पीओ मेन्स 2023 का लिंक दिखाई देगा।
दिख रहे लिंक पर क्लिक करें, जहां SBI PO Result 2023 लिखा हो।
रिजल्ट चेक करके उसे सेव कर ले।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी चाहे तो पास निकल के रख ले।

यहाँ क्लिक करे देखें रिजल्ट 👉 SBI PO Main Result 2023 👈

इस दिन होगा एसबीआई पीओ का साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू:-
जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का साइकोमेट्रिक टेस्ट 16 जनवरी से आयोजित किया जाएगा और समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार (एलएचओ केंद्रों पर) 21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

SBI में 2000 पीओ के पदों पर की जाएगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2000 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवार इन पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।