MPPSC Exam Date 2024: एमपी राज्य सेवा एवं वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने निकाली है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी।
MPPSC Exam Date 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, एमपी राज्य सेवा एवं वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने निकाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 22 जनवरी से 20 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
कितने पदों पर कि जाएगी भर्ती
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 60 पदों और राज्य वन सेवा परीक्षा के माध्यम से सहायक वन संरक्षक के 14 पदों पर भर्ती करेगा। हालांकि प्री-रिजल्ट से पहले पदों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
अप्रैल में करवाईं जाएगी परीक्षा
एमपी राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2024 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

0 Comments