Haryana Roadways Vacancy 2024:- लम्बे समय के इंतज़ार के बाद हरियाणा रोडवेज ने बंपर भर्तियां निकाली है, अगर आप 10वीं पास है तो आप भी जारी पदों के लिए आवेदन कर सकते है. तो चलिए जानते है आवेदन करने का तरीका व अंतिम तिथि।
Haryana Roadways Vacancy 2024:- लंबे समय के इंतज़ार के बाद महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज हिसार की ओर से अनेक पदों पर नौकरियों की घोषणा की गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह भर्तियां अपरेंटिस के आधार पर की जाने की बात कही गई है। इसीलिए अगर आप भी जारी पदों के लिए इच्छुक हैं तो आप अपना आवेदन Online भेज सकतें है. जारी पोस्ट के लिए महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों आसानी से आवेदक कर सकते हैं. आवेदनकर्ता को हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाके आवेदन करना होगा. हाल-फिलहाल यह भर्ती अपरेंटिस के आधार पर 1 साल के लिए की जाएगी ओर जैसे-जैसे आपके कार्य में प्रोग्रेस होगी उसी के अनुसार हर वर्ष बढाया जा सकता है।
आवेदन से महत्वपूर्ण तारीखें:-
16 जनवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2024 तक रखी गई है।
आवेदन के लिए शुल्क:-
आवेदनकर्ता को किसी भी तरह का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है।
आवेदन के लिए कुल पद:-
हरियाणा रोडवेज की तरफ से कुल 94 पदों पर भर्तियां जारी की गई है।
आवेदन के लोए आयु सीमा:-
रोडवेज द्वारा इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तय की गई है।
Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट दिए जाने की उम्मीद है।
आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता:-
जारी नोटिफिएक्शन के अनुसार आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार दसवीं के साथ ITI पास होनें चाहिए तब ही वह आवेदन के योग्य माना जायेगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया:-
1. सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना से अपनी पात्रता जांचें
2. उसके बाद https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ से झज्जर हरियाणा रोडवेज Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें
3. फिर आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
जारी कार्य स्थल:-
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चुने गए उम्मीदवारों को हिसार (हरियाणा) में जारी पदों पर नौकरी दी जाएगी।
क्या होगी वेतन सिमा:-
उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 8,000/- रूपये वेतन दिए जाने की जानकारी दी गई है।
पदों के लिए चयन प्रक्रिया:-
दस्तावेज सत्यापन व मेरिट लिस्ट
आवेदन करते समय यदि उमीद्वार को किसी भी तरह की समस्या होती है तो वह हरियाणा रोडवेज की ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

0 Comments