Railway Jobs 2024:- इंडियन रेलवे ने 10वीं पास वालों के लिए 3000 से अधिक बंपर नौकरियों की सौगात निकाली है, चलिए जानते है किस तरह करने है आवेदन और क्या है आवेदन शुल्क निचे देखिये आवेदन की पूरी जानकरी।
Railway Jobs 2024:- वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए बंपर भर्ती जारी की है। रेलवे में इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2024 है। आवेदन पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट wcr. Indianrailways.gov.in पर जाकर करना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे भर्ती अभियान के जरिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 3015 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉 Forest Vibhag Jobs 2024 Notification: वन विभाग में निकली भर्तियां, देखने सम्पूर्ण जानकारी और करें आवेदन
पश्चिम मध्य रेलवे में मंडलवार रिक्तियां:-
जेबीपी डिवीजन: 1164 पद
बीपीएल डिवीजन: 603 पद
कोटा डिवीजन: 853 पद
सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल: 170 पद
डब्ल्यूआरएस कोटा: 196 पद
मुख्यालय/जेबीपी: 29 पद
आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता:-
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई किया होना चाहिए।
आवेदन के लिए उम्र सीमा:-
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण भर्ती के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी. एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 15 साल की छूट और ओबीसी वर्ग के विकलांग उम्मीदवारों को 13 साल की छूट मिलेगी।
आवेदन करने के लिए क्या है शुल्क प्रक्रिया:-
पश्चिम मध्य रेलवे में भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 136 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 36 रुपये है।
क्या है सेलेक्शन की प्रक्रिया:-
वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भर्ती 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। दोनों के नंबरों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। मेरिट सूची ट्रेड, डिविजन/यूनिट और समुदाय के हिसाब से बनाई जाएगी।

0 Comments