Govt Jobs 2024: कर रहे हो गवर्नमेंट जॉब की तलाश में तो आपका इंतज़ार खत्म हो सकता है, आप भी इस राज्य में निकली इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इतने पदों की होगी बहाली:-
ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 673 रिक्त पदों की भर्ती करेगी. जो की इस प्रकार होंगे आर्युवेदिक असिस्टेंट, होम्योपेथिक असिस्टेंट, यूनानी असिस्टेंट, जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट, केयरटेकर और अमीन के हैं. जारी पदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप बताई गई साइट पर विजिट कर सकते है।
आवेदन करने की लास्ट डेट:-
ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है. जिसमे आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2024 दी गई है. फॉर्म एडिट करने या करेक्शन करवाने के लिए लास्ट डेट 29 मई 2024 है. ये भर्ती कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2024 द्वारा भरी जाएंगी जो की गवर्नमेंट के विभिन्न विभागों के लिए है।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन:-
जारी पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो इसके साथ ही कुछ पदों के लिए पात्रता होनी चाहिए, जिसकी जानकारी नोटिस से पाई जा सकती है. अगर हम इन पदों के ऐज लिमिट की बात करें इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से लेकर 38 रखी गई है।
यह भी पढ़ें 👉
सेलेक्शन कैसे किया जायेगा:-
जारी पदों पर सेलेक्शन के लिए कई चरण की परीक्षा देनी होगी. जिसमे प्री, मेन्स, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन. पहला चरण पास करने वाले ही दूसरे चरण में जाएंगे. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ही अंतिम होगा।
क्या होगा सैलरी:-
सैलरी पद के मुताबिक ही तय की जाएगी और सभी पदों की सैलरी अलग-अलग होगी. सैलरी से जुडी जानकारी आपको डिटेल में वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगी. जैसे लेवल 3 के लिए 18 हजार रुपये से 56 हजार रुपये महीने तक सैलरी मिलेगी. लेवल 4 के लिए 19 हजार से 63 हजार, लेवल 5 के लिए 21 हजार से 69 हजार तक और लेवल 9 के लिए 35 हजार से 1 लाख 12 हजार रुपये तक सैलरी तय की जा सकती है।

0 Comments